चोरी की बाइक पर गांजा ले जाते 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने दबोचा

पर गांजा लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग साढ़े चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव सिचौली निवासी 19 वर्षीय भानू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रियदर्शनी तिराहे के पास संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। शक होने पर जब पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से गांजा मिला। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह यह गांजा बेचने के लिए ला रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि जिस मोटरसाइकिल से वह चल रहा था, वह चोरी की थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि बाइक कहां से चोरी की गई और आरोपी के पीछे कोई गिरोह तो नहीं है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस अन्य जगहों पर भी छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *