छठ पूजा के दूसरे दिन की तैयारी के साथ करना पर्व मनाया गया

देश भर में छठ पूजा का पर्व बड़े हीं धूम -धाम से मनाया जा रहा हैं l छठ पूजा का दूसरा दिन जिसे खरना के नाम से जाना जाता है सुबह से ही आज घरों की सफाई की गईl खरना की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं सुबह से बाजारों में भीड़ लगी हुई है l आज के दिन छठ वर्ती महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती है और संध्या समय मीठा खीर खाती है जो की गुड और चावल से बना रहता है इसके अलावा इसमें सादी रोटी बनाई जाती है l इस प्रसाद को सभी लोग ग्रहण करते हैं परिवार में l इस मीठे खीर की अलग परंपरा होती है जो की छठी मैया का प्रमुख प्रसाद माना जाता है l इस प्रसाद को सभी में बांटा जाता है आसपास के पड़ोस में भी दिया जाता है इस प्रसाद का बहुत महत्व माना जाता है छठ पूजा मेंl इसके अलावा हर नजर से पर्व के दिन महिलाएं बाजारों में भी खरीददारी करती हुई नजर आ रही हैl छठ पूजा कई लोगों का कहना है कि हमारे लिए यह पर्व नहीं बल्कि हमारी आस्था है हमारे इमोशन से जुड़ी हुई है कुछ लोगों का कहना है, की छठ पूजा का इंतजार हम सालों से करते हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *