जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश: कठुआ हाईवे बंद, अगले 72 घंटे बादल फटने और भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में लगातार तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कठुआ जिले में नेशनल हाइवे पर जगह-जगह पानी भरने और मलबा गिरने से ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है। कई गाड़ियां बीच रास्ते फंसी हुई हैं, जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन और पुलिस टीम लगातार काम कर रही हैं। यात्रियों को फिलहाल वैकल्पिक मार्ग से जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश, बादल फटना और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में खतरा ज्यादा है, इसलिए स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा है और आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

बारिश से खेतों और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और नदियों-नालों के पास जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *