जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए डीएम ने की बैठक, ज्यादा से ज्यादा बच्चों के पंजीकरण पर ज़ोर

गौतम बुद्ध नगर, 18 जुलाई 2025

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 (कक्षा 6) में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का पंजीकरण कराने पर ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांवों और स्कूलों में इस परीक्षा का जोरदार प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में धूम मानिकपुर, दादरी स्थित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि यह विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत चलता है और 75% सीटें ग्रामीण छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं। लड़कियों को 33% आरक्षण मिलता है। साथ ही ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए भी आरक्षित सीटें हैं।

उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के CBSE रिजल्ट भी जिले में सबसे अच्छे आए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

जो छात्र/छात्रा अभी किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं

जिनका जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ है

वे www.navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *