ज़िटा-1 किसान कोटा के प्लॉट नंबर 159 से 173 तक रहने वाले लोग सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। 7 मीटर चौड़ी सड़क के बीच बनी सीवर लाइन से लगातार गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे सड़क पर जलभराव और बदबू फैल गई है।
निवासियों का कहना है कि सेवक द्वारा मरम्मत किए जाने के बावजूद सफाई गहराई तक नहीं की गई, जिसके चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि गलियों में बच्चों का खेलना और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। एडवोकेट जगदीश भाटी ने कहा कि गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और मच्छर भी तेजी से पनप रहे हैं।
स्थानीय लोगों के साथ सुरेन्द्र नागर और लोकेश भाटी ने भी प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मशीनों से पूरी लाइन की सफाई नहीं होगी, तब तक सीवर बार-बार जाम होता रहेगा।
रहवासियों का कहना है कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है और गंदगी से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने मांग की है कि तुरंत सीवर की गहराई तक सफाई कराई जाए और नियमित व्यवस्था बनाई जाए, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।
