जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार को सूरजपुर स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहैं। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले वेयरहाउस पर ताला लगी सील की जांच की, जो पूरी तरह सुरक्षित पाई गई। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की और यह सुनिश्चित किया कि सभी कैमरे ठीक से काम कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने खिड़कियों और रोशनदानों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया, जो संतोषजनक मिली। मेधा रूपम ने वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था हमेशा सख्त और प्रभावी बनी रहनी चाहिए। निरीक्षण के अंत में डीएम ने बताया कि वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं सही और संतोषजनक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से पहले और बाद में मशीनों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता बनी रहेगी।
जिला निर्वाचन ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पाई संतोषजनक
