झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकेंगे मार्कशीट चेक

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज कुछ ही देर में जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल करीब 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख पहले ही तय कर दी गई थी, और अब छात्रों को सिर्फ आधिकारिक लिंक के एक्टिव होने का इंतजार है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक:

1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

2. “JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3. रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

4. सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।

5. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।

बता दें कि यह ऑनलाइन रिजल्ट केवल तत्काल जानकारी के लिए है। मूल मार्कशीट कुछ दिन बाद छात्रों को उनके स्कूल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

झारखंड बोर्ड के अनुसार, इस बार का रिजल्ट समय पर जारी किया जा रहा है और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट को तकनीकी रूप से मजबूत किया गया है ताकि रिजल्ट चेक करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *