ट्रंप‑पुतिन की लंबी बातचीत के बाद जेलेंस्की से मुलाकात, शांति की उम्मीद लेकिन युद्ध अभी रुका नहीं

अभी हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीब 1 घंटा लंबी फोन बातचीत की जिसमें युद्ध को खत्म करने और शांति समझौते पर काम करने की बात हुई, लेकिन सीज़फायर यानी तुरंत संघर्ष विराम पर दोनों ने सहमति नहीं जताई क्योंकि वे सोचते हैं कि इससे लड़ाई लंबी हो सकती है — खासकर डोनबास जैसे प्रदेशों को लेकर मतभेद हैं। इसके बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से अमेरिका के फ्लोरिडा में मुलाकात की, जहां ट्रंप ने कहा कि शांति की बातचीत “अब तक की सबसे करीब” है और सुरक्षा गारंटी पर सहमति जैसी पहल हुई है, लेकिन कई कठिन मुद्दे, खासकर क्षेत्रीय फैसले और युद्ध रुकवाने के तरीकों पर मतभेद अभी बने हुए हैं। जेलेंस्की ने भी चेतावनी दी है कि पुतिन के वास्तविक शांति इरादों पर संदेह है और युद्ध के बिना “सुरक्षा गारंटी” और “सीज़फायर” के कदम महत्वपूर्ण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *