ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी, पुलिस कार्रवाई में सवाल खड़े करने वाला मामला

उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है l चलती ट्रेन में एक महिला के साथ की गई छेड़खानी, सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उसके पति के साथ भी मारपीट हुई l ट्रेन में आरपीएफ के जवान तैनात रहते हैं, जो रात भर हर कोच में चेकिंग करते रहते हैं। इसके बाद भी कुछ लोगों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं रेलवे के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलती हैं।

यह खबर अलीगढ़ से आई है दरअसल ट्रेन में एक 22 साल की नवविवाहित महिला से चार लोगों ने कथित तौर पर बदसलूकी की। महिला अपने ससुराल अलीगढ़ जा रही थी। उसने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय, जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने पहले उसके पति को हिरासत में ले लिया। इस पर महिला के परिवारवाले अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचे और धरना देने लगे। मामला बढ़ता देख जीआरपी ने तुरंत महिला के पति को छोड़ दिया और चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

दिल्ली से ट्रेन के रवाना होते ही महिला के साथ छेड़खानी किया गया मामला सामने आया है l महिला ने पुलिस को बताया कि ट्रेन में बैठते ही कुछ उसे घूरने लगे थे और फिर उसके बाद धीरे-धीरे यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि वह बदसलूकी पर उतर आए l ट्रेन में और भी यात्री सफर कर रहे थे जो यह तमाशा चुपचाप खड़े होकर देख रहे थे किसी ने किसी की मदद नहीं की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *