डेल्टा-1 सेक्टर स्थित मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बुधबार को दोपहर करीब 2 बजे डेल्टा-1 सेक्टर स्थित मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे लगे अवैध फूड स्टॉल और ठेले जब्त किए गए।

प्राधिकरण की टीम वाहनों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और बिना अनुमति चल रहे ठेलों को हटाना शुरू किया। ‘शुद्ध शाकाहारी वेज बिरयानी’ जैसे कई ठेले ट्रक में लादे गए और उन्हें जब्त कर लिया गया। अधिकारियो का यह अभियान जनता की लगातार शिकायतों के बाद चलाया गया। कई स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने बताया था कि अवैध ठेले रास्ते रोकते हैं, गंदगी फैलाते हैं और ट्रैफिक में बाधा डालते हैं।

अधिकारियों ने कई बार चेतावनी दी थी,लेकिन इसके बाद भी अवैध रूप से ठेले लगाए जा रहे थे l स्थानीय व्यापारियों ने प्राधिकरण की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इससे बाजार में साफ-सफाई और अनुशासन बना रहेगा, जिससे ग्राहकों को भी राहत मिलेगी और जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा l

कुछ लोगों का मानना है कि छोटे फेरीवालों को वैकल्पिक स्थान देना जरूरी है ताकि उनकी रोजी-रोटी न छिने। प्राधिकरण ने यह भी साफ किया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी और अन्य सेक्टरों में भी अभियान चलाया जाएगा। वही मौजूद लोगो का कहना हैं,की मार्किट में साप्ताहिक एक छुट्टी भी होनी चाहिए l

डेल्टा-1 मार्केट में करीब 2 बजे चली यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है, कि सार्वजनिक स्थानों पर गैरकानूनी कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *