ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 2 सेक्टर में पिछले कई दिनों से पार्को की हालत बदतर होती जा रही हैं l गर्मी के मौसम में जहां लोग हरयाली और ताजगी पसंद करते हैं,वही आज गर्मी के कारण पार्को में जगह- जगह पर पानी सूख गए हैं l गर्मी के कारण के घास, पेड़ -पौधे मुरझा गए हैं, जिससे पार्को की हरयाली, ताजगी गायब हो गयी हैं l पार्को में बुजुर्ग, बच्चे सुबह- शाम ताजगी महसूस करने आते थे l प्राधिकरण की ओर से लंबे समय से न तो सिंचाई की कोई व्यवस्था की गई है और न ही माली नियमित रूप से दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि पहले ये पार्क हरे-भरे हुआ करते थे, जहां बच्चे खेलते थे और बुजुर्ग टहलते थे, लेकिन अब गर्मी और लापरवाही के कारण वहां जाना भी मुश्किल हो गया है। धूल और सूखे मैदान की वजह से बच्चों को खेलने में परेशानी होती है और बुजुर्ग भी असहज महसूस करते हैं।
इस बिगड़ती हालत को देखते हुए डेल्टा-2 RWA अध्यक्ष बॉबी भाटी ने आगे बढ़कर पहल की। उन्होंने निजी स्तर पर पानी के टैंकर मंगवाए और कुछ पार्कों में सिंचाई का काम स्वयं शुरू कियाे । हालांकि, उन्होंने खुद भी यह माना कि एक या दो दिन की सिंचाई से चमत्कार की उम्मीद नहीं की जा सकती। हरियाली लौटने में समय लगेगा, लेकिन यह शुरुआत ज़रूरी थी।
बॉबी भाटी ने कहा, “हम सिर्फ प्राधिकरण का इंतजार नहीं कर सकते। लोगों के सहयोग से हमने पहल की है ताकि पार्क दोबारा जीवित हो सकें। अगर सभी साथ दें तो हम फिर से हरियाली ला सकते हैं।”
हालांकि, यह सवाल अब भी बना हुआ है कि प्राधिकरण कब जागेगा? स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब कम से कम प्राधिकरण भी जिम्मेदारी निभाए और पार्कों के लिए स्थायी समाधान निकाले। उनका कहना है कि सिर्फ समाज की कोशिशों से नहीं, बल्कि सिस्टम की मदद से ही स्थायी हरियाली लौटाई जा सकती है।
लोगों ने यह भी सुझाव दिया है कि हर पार्क के लिए एक-एक माली की नियुक्ति की जाए और नियमित सिंचाई का शेड्यूल तय किया जाए, जिससे आने वाले समय में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने। इस दौरान
मुकेश सोलंकी उपाध्यक्ष,
रामवीर चौधरी सह सचिव,
रविंदर भाटी उपाध्यक्ष जैसे कार्यकर्ता मौजूद रहे l
