डेल्टा-2 सेक्टर जो ग्रेटर नोएडा के शहर के पुराने रिहायशी इलाकों में गिना जाता है।

यहं सेक्टर शहर के व्यावस्थित इलाकों में शामिल है, लेकिन सेक्टर कि विभिन्न प्रकार कि समस्याओं ने शहर कि रौनक खत्म कर दिया है। सेक्टर इस समय सिवर का ओवरफ्लो,नालियों का गंदा पानी,बदबू, आदि। इन समस्याओं से लड़ रह है। स्थानीय निवासी स्मिता और मंगला देवी ने बताया कि कई दिनों से नालियों में से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी फैल गई है। तेज़ बदबू के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने ये भी कहा सावन का महिना कितना पावन होता है। लोग गंदा पानी से होकर मंदिर जाते है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्राधिकरण से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सीवर की सफाई करवाई जाए और भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। यदि प्राधिकरण ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो लोग विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *