त्योहारों को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए पुलिस ने की विशेष बैठक

इस बैठक में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्रीमती शैव्या गोयल, एसीपी-1 श्रीमती वर्णिका सिंह, एसीपी-2 श्रीमती दीक्षा सिंह और एसीपी-3 श्री बीएस वीर कुमार समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में धर्म गुरुओं और समाज के सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से संवाद करते हुए कहा कि नवरात्रि और दशहरा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचनी चाहिए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को भड़काने या गलत प्रचार करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या तनाव को रोकना और लोगों को सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाने के लिए मार्गदर्शन देना था। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे आपसी सहयोग और शांति बनाए रखें। इस दौरान सभी अधिकारियों ने धर्म गुरुओं और समाज के वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी।

पुलिस कमिश्नरेट ने इस बैठक के माध्यम से यह संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इस प्रयास से न केवल समाज में भाईचारा और सौहार्द बढ़ेगा, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना भी कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *