त्योहारों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापारियों से की अहम बैठक

पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी और एसीपी दीक्षा सिंह ने थाना बिसरख प्रभारी के साथ मिलकर ज्वेलर्स और व्यापारियों के साथ एक बैठक की। यह बैठक आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए की गई थी।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि दुकानों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगने दें और सड़क पर ट्रैफिक जाम न करें। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और उनकी रिकॉर्डिंग जांचते रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि दुकानों पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहें, ताकि किसी भी तरह की चोरी या अनहोनी से बचा जा सके। ज्वेलर्स और व्यापारियों को सलाह दी गई कि अगर वे बड़ी रकम लेकर जा रहे हों, तो पुलिस की मदद जरूर लें और लेन-देन के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *