त्योहारों से पहले पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा, पैदल गश्त और वाहनों की सघन जांच

आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी इलाके में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि संदिग्ध लगने वाले वाहनों को रोककर उनकी सघन जांच की जाए और नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया, ताकि लोगों की आवाजाही और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सभी पीसीआर और पीआरवी गाड़ियों को लगातार गश्त करने का आदेश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और जनता को सुरक्षित महसूस कराना है। अधिकारीयों ने यह भी ध्यान रखा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हो और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत रोका जाए। पुलिस के इस कदम से यह बातया कि नागरिक सुरक्षित रहें और त्योहारों का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *