त्रिपुरा में बांग्लादेश उप उच्चायोग का कामकाज रोका गया

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला स्थित उप उच्चायोग में वीजा और दूतावास संबंधी सभी काम रोक दिए हैं।

सोमवार को करीब 50 लोग बांग्लादेश उप उच्चायोग की इमारत में घुस गए और तोड़फोड़ की। भारत सरकार ने इस पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी समेत चार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की है और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

अगरतला में यह विरोध हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले हुआ। बांग्लादेश में हिंदू संगठनों से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद भारत में त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

इसी बीच, बांग्लादेश में भी भारत के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। ढाका यूनिवर्सिटी में छात्रों ने भारत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

त्रिपुरा के होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भारतीय ध्वज के अपमान के विरोध में बांग्लादेशी नागरिकों को सेवा न देने का ऐलान किया है। इससे पहले, त्रिपुरा के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल ने बांग्लादेशी मरीजों का इलाज रोकने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *