दिल्ली चुनाव: बीजेपी के ‘आपदा’ पोस्टर पर AAP का मजेदार पलटवार, पोस्टर वार ने पकड़ी रफ्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के माहौल में पोस्टर वार शुरू हो गई है। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए एक पोस्टर जारी किया, जिसमें उन्हें ‘आपदा’ बताया गया। पोस्टर में दिखाया गया कि झाड़ू लिए एक हाथ कूड़े के ढेर को साफ कर रहा है। इस पर लिखा था, “AAPदा को नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे।”

इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने एक पोस्टर और मजेदार वीडियो जारी किया। पोस्टर में सफाई करते हुए लोग दिखाए गए और लिखा गया, “जुमलों पर झाड़ू चलाएंगे, फिर केजरीवाल लाएंगे।” वहीं, वीडियो में एक सजी-धजी घोड़ी दिखाई गई और बैकग्राउंड से आवाज आई, “अरे, ये बिना दूल्हे का घोड़ा किसका है? बीजेपी का है क्या? अपने दूल्हे का नाम तो बताओ।”

राजनीतिक दलों के बीच यह जुबानी जंग चुनाव की गर्मी को और बढ़ा रही है। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि बीजेपी और कांग्रेस भी अपनी लिस्ट जारी कर चुकी हैं। नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को उतारा है। कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी को टक्कर देने के लिए रमेश विधूड़ी को मैदान में उतारा गया है। इस बार का चुनाव कांटे की टक्कर का संकेत दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *