दरभंगा से दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है नरकटियागंज के हरी नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पटरी से उतर गई और तभी वहां पर इसके बाद वहां पर काफी ज्यादा अफरा – तफरी मच गई l लेकिन बताया जा रहा है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, और ना ही किसी का कोई नुकसान हुआ l यह हादसा कारी 12:00 बजे हुआ l
हरिनगर स्टेशन पर ट्रेन नंबर 04068 (दिल्ली-दरभंगा स्पेशल) के कोच नंबर-153735/जीएसएलआरडी के चार पहिये पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। भैरोगंज-हरिनगर के बीच डाउन लाइन बंद हो गई, लेकिन अप लाइन चालू है। स्टेशन मास्टर रितेश कुमार ने घटना की पुष्टि की।
रेलवे ने शंटिंग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कर्मचारियों को जागरूक करना शुरू किया है। पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार ने मुजफ्फरपुर जंक्शन का निरीक्षण किया और रेलकर्मियों को ट्रेनिंग दी। उन्होंने सेफ्टी तकनीक का प्रदर्शन किया और सुरक्षा उपकरणों का सही इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।
हाल ही में बरौनी में शंटिंग के दौरान एक रेल कर्मचारी की मौत के बाद रेलवे सुरक्षा पर जोर दे रहा है। अधिकारी घटनास्थलों पर पहुंचकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
