दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित प्यारे लाल भवन-गांधी मेमोरियल हॉल में 4 से 12 जनवरी तक ‘द स्टोरी बॉक्स कारवां’ नाम से एक अनोखा बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। इस मेले की खासियत है कि यहां किताबों के लिए पैसा नहीं देना होगा, बल्कि केवल एक बॉक्स खरीदना होगा, जिसमें आप अपनी पसंदीदा किताबें भर सकते हैं।
मेले में दो तरह के बॉक्स उपलब्ध हैं:
मिनी स्टोरी बॉक्स: ₹1500
बिग मिनी बॉक्स: ₹2500
अगर आप बॉक्स नहीं लेना चाहते, तो किताबें अलग से भी खरीदी जा सकती हैं।
क्या मिलेगा?
यहां पर फिक्शन, नॉवेल, सेल्फ-हेल्प और बच्चों की किताबों के साथ हिंदी साहित्य का खास संग्रह भी उपलब्ध होगा। बच्चों और हिंदी पाठकों के लिए अलग सेक्शन तैयार किए गए हैं।
कैसे पहुंचें?
निकटतम मेट्रो स्टेशन: आईटीओ
संपर्क करें
मेले से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें: 8587-007-009
वेबसाइट: @booktale.official
