दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण का स्तर बहुत तेजी से बढ़ा है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, एम्स और उसके आस-पास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 421 तक पहुंच गया है। यह स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक माना जाता है।
शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 245 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में था, लेकिन रविवार को यह और बिगड़ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवा, धूल, वाहनों का धुआं और पराली जलाने जैसी वजहों से हवा जहरीली हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें, खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सावधानी बरतें।
