दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो लोगों और पालतू कुत्ते की मौत

­गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो कारें आपस में जोरदार टकरा गईं। टक्कर इतनी भयानक थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कार में मौजूद एक पालतू कुत्ता भी नहीं बच सका।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह के समय हुआ जब एक कार तेज रफ्तार में थी और दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किसकी गलती से हुआ। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *