दिवाली के त्योहार के लिए बड़ी मात्रा में तैयार की जा रही प्रदूषित मिठाइयों को नष्ट किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों से बची हुई मिठाई को दोबारा से तैयार किया जा रहा था। जिनमें फंगस तक लगा हुआ था।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय, ओपी सिंह और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने रमा शंकर की मिठाई निर्माणशाला पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान मौके से फंगस लगी 1100 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट किया गया है। यहां से मिठाइयां तैयार कर ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर सप्लाई की जाती है। साथ ही टीम ने मौके से बूंदी के लड्डू, मोहन बर्फी, मोहन केक, मोहन पेड़, बत्तीसा व कच्ची बर्फी समेत छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे है।
वहीं, सूरजपुर के लखनावली गांव स्थित वीरेंद्र नमकीन भंडार से नमकीन का 01 नमूना लेकर करीब 38 किलोग्राम नमकीन सीज की गई है। इसके अलावा चेहरपुर खादर स्थित रामाशीष स्वीट्स से पेड़ा का एक नमूना लिया गया।
