नवरात्रि संपन्न, आज मां दुर्गा का विसर्जन होग
नवरात्रि का पावन पर्व आज दसवें दिन यानी विजयादशमी पर संपन्न हो रहा है। नौ दिनों तक भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अब परंपरा के अनुसार आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भीड़ जुट रही है। लोग मां की आरती कर उनके चरणों में फूल और नारियल चढ़ाकर विदाई की तैयारी कर रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच शोभायात्रा निकाली जाएगी और मां दुर्गा को नदियों व तालाबों तक ले जाया जाएगा।
प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से हो सके। इस बार पर्यावरण को देखते हुए भक्तों से अपील की गई है कि वे इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं का विसर्जन करें।
मां दुर्गा की विदाई के साथ ही भक्त अगले वर्ष के नवरात्रि पर्व का इंतजार शुरू कर देंगे। श्रद्धालु मानते हैं कि मां की कृपा से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
