नवादा गांव में बदहाल सफाई व्यवस्था ,ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन करने की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा के स्थित नवादा गांव में रहने वाले लोग इन दिनों साफ-सफाई की समस्याओं से काफी परेशान हैं। नवादा गांव कि गलियों में जगह-जगह पर गंदगी का ढेर लगा हुआ हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिससे जगह-जगह कूड़ा जमा हो जाता हैं। गांव के निवासी प्रिती देवी, आजाद, सुभाष ,लालू ठेकेदार जैसे कई परिवार पिछले 30,40 से रह रहें हैं। उन्होंने बताया कि गांव में गंदगी का अंबार लगा है, लेकिन न तो कोई अधिकारी ध्यान देता है और न ही सफाई कर्मचारी नियमित रूप से आते हैं। बताया जा रहा है प्राधिकरण के लापरवाइ के कारण कि ग्रेटर स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी काम नहीं करते,और ठेकेदार सफाई कर्मियों को उचित वेतन भी नही मिलता। इसी कारण सफाईकर्मी अपना काम छोड़ देते हैं और आधा –आधुरा काम करते हैं। जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है,

नालियां जाम हैं और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इससे मच्छर और बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे शिकायत करते हैं, तो अधिकारी केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं होता।
लोगों ने मांग की है कि गांव में नियमित सफाई कराई जाए, सफाईकर्मियों को ठीक से भुगतान दिया जाए और ठेकेदारों पर निगरानी रखी जाए, और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नवादा गांव के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ रह सके। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन करने की चेतावनी भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *