ग्रेटर नोएडा: चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में आरोपित जेठ रोहित भाटी की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में आरोपित के संबंध में पुलिस की तरफ से मांगी गई जानकारी का जवाब दाखिल नहीं करने से अगली तारीख पांच दिसंबर निर्धारित की गई है।
कासना कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर पिछले दिनों करीब पांच सौ पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। इसमें पति विपिन भाटी, सास दयावती, ससुर सतवीर और जेठ रोहित को आरोपित बनाया गया है। पुलिस विवेचना में आरोपितों द्वारा साजिश रचकर निक्की की हत्या की बात कही गई है। घटना के बाद से चारों आरोपित जेल में बंद हैं। आरोपित पक्ष के अधिवक्ता ने रोहित की जमानत के लिए याचिका दायर की थी। मंगलवार को सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता उधम सिंह तोंगड़ और दिनेश कुमार कलसन ने बताया कि मामले में पुलिस से आरोपित रोहित के बारे में कुछ जानकारी मांगी गई थी। पुलिस की ओर से जवाब नहीं आने के कारण जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसके चलते सुनवाई की अगली तारीख तय की गई है। कहा पुलिस विवेचना में आरोपित जेठ रोहित की घटना में संलिप्तता मिली है। अदालत में इसके सबूत पेश कर जमानत याचिका खारिज कराएंगे
