नोएडा अथॉरिटी सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर 5 लाख जुर्माना, अभियंता की सैलरी रोकी

नोएडा। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शुक्रवार को शहर के कई सेक्टरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्टर-74, 75, 77, 78 और 79 समेत आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था, सड़कों की हालत, जलभराव और पार्कों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर गंदगी, जलनिकासी की खराब व्यवस्था और अधूरी सड़कों के काम को देखकर सीईओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित एजेंसियों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही एक अभियंता की सैलरी रोकने के आदेश दिए हैं।

सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा में सुधार कार्य पूरे किए जाएं और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि नोएडा को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना अथॉरिटी की प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अथॉरिटी द्वारा ठेकेदारों और इंजीनियरों को चेतावनी दी गई है कि अगली बार भी यदि लापरवाही मिली, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *