नोएडा के स्टेडियम के पार्क में हाल ही में साफ-सफाई और रख-रखाव की गंभीर समस्याएँ सामने आई हैं। पार्क के कई हिस्सों में गंदगी का ढेर लगा हुआ है, जिसमें प्लास्टिक के बैग, कागज और अन्य कूड़ा फैला हुआ है। पार्क में आने वाले लोग इस स्थिति से काफी परेशान हैं, क्योंकि उन्हें साफ-सुथरे वातावरण की उम्मीद होती है, लेकिन यहाँ सफाई की स्थिति बहुत खराब हो गई है। इसके अलावा, पार्क के कुछ हिस्सों में गड्डे और खड्डियाँ भी बनी हुई हैं, बारिश के दौरान गड्डे में पानी भर जाता है जिसे गंदगी और जायदा बढ़ जाती है, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हैं। इन गड्डों की वजह से लोग गिर सकते हैं, खासकर बच्चे और बुजुर्गों के लिए यह अधिक जोखिमपूर्ण है।
स्थानीय लोग और पार्क में आने वाले खिलाड़ी इस स्थिति से नाखुश हैं और अधिकारियों से बेहतर सफाई और मरम्मत की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पार्क का रख-रखाव ठीक से नहीं हो रहा, जिससे लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। स्टेडियम और पार्कों का उद्देश्य लोगों को शारीरिक गतिविधियों और मनोरंजन का मौका देना है, लेकिन इन समस्याओं के कारण यह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
इस मुद्दे पर नगर निगम और संबंधित विभागों को ध्यान देना चाहिए। नियमित सफाई अभियान, गड्डों को भरने और पार्क के रख-रखाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि लोगो एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके l
