नोएडा: कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 100 मरीज हुए स्वस्थ

नोएडा, 19 जून

गौतम बुद्ध नगर जिले में एक बार फिर कोरोना वायरस का असर देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में जहां दो महिलाओं की संक्रमण से मौत हो गई, वहीं 100 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक महिलाएं अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थीं और इलाज के दौरान उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जिले में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 120 बताई जा रही है। हालांकि, मरीजों की हालत सामान्य है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में लगातार टेस्टिंग और निगरानी का काम किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें और मास्क का प्रयोग करें। खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अब भी जरूरी है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। अधिकारियों ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *