नोएडा मीडिया क्लब की कार्यकारिणी के आगामी चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। एल. बी. सिंह और रवि संधूजा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित करेंगे।
चुनाव में उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और तीन कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:
10 जनवरी 2025: नामांकन पत्र जारी।
21 जनवरी 2025: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि।
22-23 जनवरी 2025: नामांकन पत्रों की जांच।
24 जनवरी 2025: नामांकन वापसी की अंतिम तिथि।
31 जनवरी 2025: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान।
31 जनवरी 2025: शाम 4:30 बजे से मतगणना और परिणाम की घोषणा।
नामांकन शुल्क इस प्रकार है:
अध्यक्ष: ₹10,000
उपाध्यक्ष: ₹8,000
महासचिव: ₹7,500
कोषाध्यक्ष: ₹5,000
कार्यकारिणी सदस्य: ₹2,500
चुनाव अधिकारी एल. बी. सिंह ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगी।
