” नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, 32 गिरफ्तार “

पुलिस ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-63 इलाके में एक धोखाधड़ी का खुलासा किया, जिसमें कंट्री हॉलिडे ट्रैवल इंडिया लिमिटेड कंपनी ने लोगों से टूर पैकेज के नाम पर पैसे ऐंठे। पुलिस ने इस मामले में 15 पुरुष और 17 महिला स्टाफ को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो सालों में हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके थे।

कंपनी के निदेशक विशाल और कुछ अन्य आरोपी फरार हैं। यह धोखाधड़ी इस तरह से की जाती थी कि कंपनी लोगों से पैकेज के नाम पर पैसे लेकर होटल बुकिंग और यात्रा की सुविधाएं नहीं देती थी। जब ग्राहक शिकायत करते, तो उनका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था।

पुलिस ने कंपनी के दो कार्यालयों से 32 कर्मचारियों को पकड़ा और उनसे लैपटॉप, मॉनिटर, आईपैड, राउटर, और अन्य उपकरण बरामद किए। ये लोग डार्कवेब से डाटा खरीदकर ग्राहकों को झांसा देते थे और नामी कंपनियों से टाईअप का दावा करते थे। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के दो बैंक खाते भी फ्रीज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *