नोएडा में सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, किसानों की रिहाई की मांग

नोएडा में समाजवादी पार्टी का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा की लूक्सर जेल में बंद किसानों से मिलने के लिए गया, लेकिन पुलिस ने उन्हें परी चौक पर ही रोक दिया। अधिकारियों ने सपा नेताओं से जेल न जाने का आग्रह किया, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल सपा के जिला कार्यालय लौट गया।

सपा सांसद लालजी वर्मा ने बताया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जेल में बंद किसानों को रिहा करने और उनकी मांगें पूरी करने की आवश्यकता है। प्रतिनिधिमंडल ने आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान जो भी जानकारी मिलेगी, उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद लालजी वर्मा, नरेश उत्तम पटेल, हरेंद्र मलिक समेत 16 सदस्य शामिल थे। सपा नेताओं ने किसानों की समस्याओं को हल करने और उन्हें जल्द रिहा करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *