नोएडा सेक्टर 70 में अत्याधुनिक “शौर्य मिस्टीक बैंक्विट” का भव्य उद्घाटन, गणमान्य हस्तियों ने की शिरकत

नोएडा सेक्टर 70 स्थित वसई गांव में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “शौर्य मिस्टीक बैंक्विट” का उद्घाटन भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शौर्य मिस्टीक के संस्थापक, पूर्व एमएलसी और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जितेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का पुष्प देकर स्वागत किया।

 

उद्घाटन समारोह में राज्य केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, गौतम बुध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, कारोबारी व पूर्व मंत्री डीपी यादव, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव, और गजेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

शौर्य मिस्टीक बैंक्विट अपने आधुनिक और भव्य डिज़ाइन के लिए चर्चा में है। बैंक्विट के मैनेजर रमन ने बताया कि इसका निर्माण आधुनिक आवश्यकताओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। बैंक्विट की एंट्रेंस लॉबी की ऊंचाई 38 फीट है, जो इसे अन्य बैंक्विट्स से अलग बनाती है। यहां 50 से लेकर 1000 लोगों तक के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

 

इस आयोजन स्थल में चार अलग-अलग हॉल हैं, जो विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त हैं। यहां वेज और नॉनवेज व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिन्हें विशेषज्ञ शेफ ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयार करते हैं।

 

नोएडा में पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए, यहां बेसमेंट पार्किंग की सुविधा प्रदान की गई है। भविष्य में इस बैंक्विट में रूम की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे यह आयोजन स्थल और भी सुविधाजनक बन जाएगा। रमन ने बताया कि शौर्य मिस्टीक बैंक्विट को इवेंट उद्योग में एक नई पहचान और मानक स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *