नोएडा: सेक्टर-82 उद्योग विहार में आरडब्ल्यूए चुनाव का रास्ता साफ, एक महीने में होगी प्रक्रिया पूरी

नोएडा के उद्योग विहार सेक्टर-82 में लंबे समय से रुकी हुई आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) चुनाव प्रक्रिया अब पटरी पर आती दिख रही है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जो आगामी एक महीने में चुनाव संपन्न कराएंगे।

कई अड़चनों के बाद चुनाव की राह आसान

यहां के निवासियों में काफी समय से असंतोष था क्योंकि आरडब्ल्यूए के वर्तमान अध्यक्ष और महासचिव का कार्यकाल अक्तूबर 2024 में समाप्त हो चुका था, लेकिन अब तक नए चुनाव नहीं हुए थे। चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई बार डिप्टी रजिस्ट्रार को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस दौरान दो बार जांच अधिकारी और एक बार चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए, लेकिन चुनाव नहीं हो सका। पहले नियुक्त चुनाव अधिकारी ने अपने पद से हटने का फैसला कर लिया था, जिससे प्रक्रिया और लंबित हो गई। अब डिप्टी रजिस्ट्रार ने फिर से नए चुनाव अधिकारी और जांच अधिकारी की नियुक्ति कर दी है।

अध्यक्ष और महासचिव पद से हटाए गए

डिप्टी रजिस्ट्रार ने वर्तमान अध्यक्ष और महासचिव को “कालातीत” घोषित कर दिया है, यानी उनका कार्यकाल अब समाप्त माना गया है। इससे चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न होने की संभावना बढ़ गई है और जल्द ही नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *