नोएडा स्टेडियम के शौचालयों की दुर्दशा, प्रशासन की लापरवाही से जनता को हो रही परेशानी

नोएडा स्टेडियम में शौचालयों की दुर्दशा पर एक गंभीर रिपोर्ट सामने आई है। इन शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि लोग इनका उपयोग करने से कतराते हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शौचालय के फर्श गंदे हैं, दरवाजे जंग लगे हुए हैं l और साफ-सफाई की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही हैं l

शौचालयों के भीतर न केवल सफाई की कमी है, बल्कि दीवारों और फर्श पर गंदगी का जमाव साफ -साफ दिख रहा है। यहां तक कि दरवाजे के ऊपर एक्सजोस्ट पंखे पर भी काफ़ी धूल, झाले हैं, और बदहाल अवस्था में हैं। यह स्थिति वहां आने वाले लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों, के लिए असुविधा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है।

नोएडा स्टेडियम जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर शौचालयों की ऐसी हालत है, जिससे प्रशासन की लापरवाही नजर आ रही है। यह स्थान विभिन्न खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोग होता है, जहा रोजाना हजारों लोग आते हैं। ऐसे में, स्वच्छता के मानकों की अनदेखी न केवल जनसुविधा बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है l

स्थानीय प्रशासन को इस समस्या का तत्काल समाधान निकालना चाहिए। शौचालयों की नियमित रूप से सफाई, मरम्मत और उचित रखरखाव की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि लोग इसे बिना किसी झिझक के इस्तेमाल कर सकें। स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस प्रकार की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाये l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *