न्यूयॉर्क में मेक्सिकन नौसेना का जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, 2 की मौत, 19 घायल

न्यूयॉर्क: शनिवार शाम मेक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण पोत “Cuauhtémoc” ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। इस दुर्घटना में 2 नाविकों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है।

जहाज तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और ब्रिज से टकरा गया। हादसे के समय जहाज पर 277 लोग सवार थे। टक्कर से जहाज के तीनों मस्त टूट गए।

न्यूयॉर्क पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ब्रुकलिन ब्रिज को कुछ समय के लिए बंद किया गया था, लेकिन बाद में खोल दिया गया।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSबी) और मेक्सिकन नौसेना संयुक्त रूप से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *