पटना | 30 मई 2025:
आईपीएल 2025 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचने वाले 14 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की आज एक खास और यादगार मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट पर वैभव और उनके परिवार से अनौपचारिक रूप से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने वैभव के उज्जवल भविष्य की कामना की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए उनकी सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई और बढ़ाया हौसला
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
“पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।”
IPL 2025 में रचा इतिहास
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ₹1.10 करोड़ में टीम का हिस्सा बनकर इतिहास रच दिया।
-
उन्होंने 19 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ डेब्यू कर आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
-
इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने महज़ 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
आंकड़ों पर एक नजर:
-
मैच: 7
-
रन: 252
-
औसत: 36
-
स्ट्राइक रेट: 206.56
-
शतक: 1
-
अर्धशतक: 1
हालांकि राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2025 में सफर लीग स्टेज में ही थम गया, लेकिन वैभव की बल्लेबाजी ने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
