पाकिस्तान आर्मी चीफ का जहरभरा बयान – “भारत को तोड़कर 1971 की हार का बदला लेंगे”, अमेरिका में उगली नफरत

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने अमेरिका दौरे के दौरान भारत के खिलाफ उकसाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान “भारत को तोड़कर 1971 की हार का बदला” लेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि कश्मीर का मुद्दा अब भी जिंदा है और इसे जल्द हल किया जाएगा।

जनरल मुनीर इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं और वहां उन्होंने कई अधिकारियों से मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान पांच मोर्चों पर भारत से लड़ेगा – साइबर, मीडिया, डिप्लोमैसी, मिलिट्री और इकोनॉमी के जरिए। साथ ही उन्होंने अमेरिका से भी भारत के खिलाफ समर्थन मांगा।

इस बयान के बाद भारत में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिका पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या अमेरिका को नहीं पता कि वह किसे बुला रहा है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *