पीजी संचालक पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप 

थाना बीटा- दो में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अल्फा-वन सेक्टर में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर पर पीजी खोल रखी है। वह उसके बेटे को अपने जाल में फंसाकर अपने घर बुलाते हैं, तथा उसे ड्रग्स और अल्कोहल देते हैं, तथा उसके बेटे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी वीडियो उनके पास है। पीड़ित के अनुसार आरोपी उनके बेटे को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है। फोन पर धमकी देकर गाली गलौज करते है। अपने घर बुलाने का दबाव बनाते है। पीड़ित के अनुसार यह लोग अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। इनके खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में पहले से मुकदमा दर्ज है। थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित अरविंद कुमार की शिकायत पर जगनानंद तथा उनके दो बेटे शिवम पटेल और सत्यम पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *