पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर की जमीन से हटाया गया सालों पुराना अवैध कब्जा, विरोध के बावजूद प्रशासन की सख्त कार्रवाई

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। श्री गुंडिचा मंदिर के पास स्थित तालबेणीया मौजा के खाता नंबर 791 के अंतर्गत प्लॉट नंबर 827, 824, 821, 823, 825 और 821/1816 पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद मंदिर प्रशासन ने कुम्भारपड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इन प्लॉट्स का कुल क्षेत्रफल लगभग 50 डिसमिल है, जिसकी सरकारी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मंदिर के मुख्य प्रशासक अरविंद कुमार पाढ़ी ने तहसीलदार को प्राथमिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन प्रशासन ने दृढ़ता से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की। इससे पहले भी पुरी के मटिटोटा इलाके में मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासन ने विफल किया था।

यह कदम मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे अतिक्रमणों को रोकने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भगवान जगन्नाथ की जमीन पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *