अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसको लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने एक नया गाना ‘पीलिंग्स’ रिलीज किया है, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री और डांस देखने को मिल रहा है।
गाने के लिरिक्स राकिब आलम ने लिखे हैं, जबकि जावेद अली और मधुबंती बागची ने इसे गाया है। गाने में मलयालम हिस्सा अपर्णा हरिकुमार, इंदु सानथ और गायत्री राजीव ने गाया है। इससे पहले भी फिल्म के अन्य गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म में फहाद फासिल भी आईपीएस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
