“प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर विशेष प्रदर्शनी, विधायक तेजपाल नागर ने किया उद्घाटन

सूरजपुर स्थित विकास भवन में मंगलवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी ‘‘कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की’’ का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आम जनता और विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अनुशासन, संघर्ष और सेवाभाव से न केवल भारत को नई दिशा दी है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देश की पहचान मजबूत की है। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भारत और विकसित भारत जैसी योजनाएँ आज नए भारत की मजबूत नींव बन रही हैं। ऐसी प्रदर्शनी युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है।

जिला मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उनके प्रयास सिर्फ भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी भारत की पहचान को ऊँचाई तक ले गए हैं। प्रदर्शनी से आम नागरिकों और विशेषकर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कार्यों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, विकास भवन के अधिकारी तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों से जुड़े छायाचित्र आकर्षण का केंद्र बने हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *