प्रमुख उद्योगपति सुनील गुप्ता का निधन, उद्योग जगत में शोक

नोएडा: चश्मा लेंस बनाने के क्षेत्र में प्रतिष्ठित उद्योगपति सुनील गुप्ता का 24 मार्च 2025 की शाम 6:45 बजे निधन हो गया। वे पिछले दो वर्षों से अस्वस्थ थे। उनके निधन की खबर से उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

 

सुनील गुप्ता, जगदंबा ऑप्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। उन्होंने 1996 में व्यापार मंडल के प्रथम जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था और व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने में हमेशा आगे रहे।

 

उनका अंतिम संस्कार 25 मार्च 2025 को सुबह 11:45 बजे सेक्टर 94, नोएडा में किया गया। शहर के कई बड़े उद्योगपति, व्यवसायी, समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियां अंतिम विदाई देने पहुंचीं।

 

उनके निधन से व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने प्रार्थना की कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *