प्रयागराज महाकुंभ में फिर आग, प्रशासन ने कहा— स्थिति नियंत्रण में

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग कुछ पुराने और खाली किए गए तंबुओं में लगी, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

10 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड, बड़ा हादसा टला
शाम करीब 5:45 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने भीड़ को तुरंत वहां से हटा दिया, लेकिन तब तक अयोध्या धाम का लवकुश आश्रम पूरी तरह जल चुका था।

कोई हताहत नहीं, लगातार हो रही घटनाओं से चिंता
डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, महाकुंभ मेले में यह पहली घटना नहीं है। 7 फरवरी को सेक्टर 19 में भयंकर आग लगी थी, जिसमें कई टेंट जल गए और सिलेंडर फटने की आवाजें सुनी गईं। इसके अलावा, 9 फरवरी को सेक्टर 9 में सिलेंडर लीक होने से आग लगी थी और 13 फरवरी को भी मेले के दो जोन में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं।

लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की दिशा में काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *