बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा सिर्फ अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपने दमदार फैसलों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में सामने आया है कि उन्होंने करियर में कई ऐसे ऑफर ठुकराए, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
1. ठुकराया 600 करोड़ की प्रॉपर्टी का ऑफर
प्रीति को एक समय फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही के बेटे शानदार अमरोही ने अपनी 600 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी देने का प्रस्ताव दिया था। शानदार उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते थे, लेकिन प्रीति ने इस ऑफर को विनम्रता से ठुकरा दिया।
2. ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ के लिए 6 एक्ट्रेस ने किया मना
इस सुपरहिट फिल्म के लिए पहले करीना कपूर को साइन किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद ऐश्वर्या राय, तब्बू सहित कई एक्ट्रेस को रोल ऑफर हुआ, पर सभी ने मना कर दिया। अंत में प्रीति ने ये चुनौती स्वीकार की और फिल्म को सफल बनाया।
3 अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ दी कोर्ट में गवाही
प्रीति को फिल्म शूटिंग के दौरान छोटा शकील की तरफ से धमकी भरे कॉल आए थे। उन्होंने निडर होकर कोर्ट में गवाही दी और अंडरवर्ल्ड के खिलाफ आवाज उठाई। इसके लिए उन्हें ब्रेवरी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
प्रीति जिंटा ने साबित कर दिया कि सच्चा स्टार वह होता है जो पर्दे के बाहर भी अपने फैसलों से लोगों का दिल जीत ले।
