प्रेमी ने शादी से किया इनकार, दिल्ली में एक महिला ने अपने ही बेटे के अपहरण का नाटक रचकर पुलिस को परेशान कर दिया। दरअसल, महिला का अपने प्रेमी के साथ काफी समय से संबंध था। वह चाहती थी कि प्रेमी उससे शादी कर ले, लेकिन उसने मना कर दिया। शादी ना होने की वजह से महिला नाराज़ हो गई और उसने पुलिस का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए बड़ा ड्रामा कर दिया।
महिला ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसके छोटे बेटे को किसी ने अपहरण कर लिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और कई जगह कैमरों की जांच की। जांच में पता चला कि बच्चा अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि महिला ने ही उसे गाजियाबाद में अपने एक जानकार के पास भेज दिया था।
पुलिस की टीम ने गाजियाबाद में बच्चे को सही-सलामत बरामद कर लिया। जब सच्चाई सामने आई, तो महिला ने मान लिया कि उसने यह पूरा प्लान इसलिए बनाया क्योंकि प्रेमी शादी से मना कर रहा था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
