नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। इस मामले में अदालत ने आरोपी सूफीजी नसीरुद्दीन उर्फ सैफी को जमानत दे दी है।
शिकायतकर्ता विजयपाल ने बताया कि सेक्टर-151 नोएडा में एक प्लॉट दिलाने के नाम पर आरोपी और उसके दो साथियों ने उनसे 25 लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और न तो प्लॉट दिया और न ही पैसे वापस किए।
जांच में यह भी पता चला कि उसी प्लॉट को आरोपियों ने और लोगों को भी बेच दिया था। मामले की जांच पूरी होने और अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद, दोनों पक्षों की बात सुनकर अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी।
