फाफ डुप्लेसी ने विराट कोहली की वापसी को लेकर जताई उम्मीद, कहा- ‘वह और मजबूत होकर लौटेंगे

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने बुधवार को कहा कि विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म से जल्दी बाहर आकर फिर से मजबूत वापसी करेंगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 23.75 की औसत से केवल 190 रन बनाए, हालांकि पर्थ में पहले टेस्ट में शतक भी बनाया था।

 

आरसीबी में कोहली के साथी रहे डुप्लेसी ने उनके समर्थन में कहा कि कोहली संघर्ष से उबरने के बाद और भी बेहतर खेलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संन्यास लेना एक बहुत व्यक्तिगत निर्णय है और किसी को भी यह तय नहीं कर सकता कि एक खिलाड़ी का करियर कब खत्म होगा। डुप्लेसी ने कहा, “कोहली जैसा खिलाड़ी हमेशा प्रेरित रहता है और वह पहले भी इस मुश्किल दौर से गुजर चुका है, इसलिए उसे पता है कि आगे क्या करना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *