फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज की बैठक में शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा

आज दिनांक 3 अगस्त 2025 को फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज की आमसभा की बैठक यथार्थ हॉस्पिटल के बेसमेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के संरक्षक श्री आर.पी.एस. यादव ने की और संचालन महासचिव ऋषि पाल भाटी ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी रखा गया। बैठक में विभिन्न सेक्टरों के पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया।

सेक्टर डेल्टा-1 के इंजीनियर श्यामवीर भाटी ने ऐच्छर गोलचक्कर पर टी-पॉइंट बनाए जाने की मांग की जिससे जाम की समस्या से राहत मिल सके। अल्फा-2 के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने लंबे समय से चल रही सीवर की समस्या को उठाया और कहा कि फेडरेशन को और मजबूत बनाकर प्राधिकरण तक अपनी आवाज़ पहुंचानी चाहिए। ओमिक्रॉन-1 के अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने गलत दिशा में चलने वाले वाहनों से हो रहे हादसों पर चिंता जताई और ट्रैफिक सुधार की मांग की। वहीं, एनआरआई सिटी रेजिडेंसी के अध्यक्ष अमित प्रभात नगर ने सड़कों पर जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर प्राधिकरण से समाधान की अपील की।

महासचिव ऋषि पाल भाटी ने शहर में पानी की भारी किल्लत का मुद्दा उठाया और कहा कि अगर प्राधिकरण ने जल्द समाधान नहीं किया तो फेडरेशन उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होगी। ओमिक्रॉन-1 HIG अपार्टमेंट समिति की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने सोसाइटी में बच्चों के खेलने के झूले और बुजुर्गों के लिए बैठने की बेंच की मांग की। सिग्मा-1 के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने सभी सदस्यों से समय पर बैठक में आने और मिलकर सेक्टर की समस्याओं को प्राधिकरण में रखने की अपील की।

बैठक के अंत में यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से शहर सेवा के लिए फेडरेशन को सम्मानित भी किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र टाइगर ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर पांच ज्ञापन प्राधिकरण को सौंपेंगे और शहर की समस्याओं से CEO को अवगत कराएंगे। इस बैठक में दीपक भाटी, अरविंद भाटी (बीटा-1), कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर गर्ग, संतराम भाटी, विजय कुमार यादव (सिग्मा-2), उमेश शर्मा, अलकर प्रधान (डेल्टा-1), आलोक साध, सतीश शर्मा, बॉबी भाटी (डेल्टा-2), ए.पी. नगर, संजय भाटी (ईटा-1), राजकुमार (जू-1), राव कपिल भाटी सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *