फॉगिंग न होने से सेक्टरवासी परेशान, बच्चे बीमारियों की चपेट में

शहर के सेक्टरों में जगह-जगह हो रहे जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से सेक्टरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग तक समय-समय पर नहीं हो रही है। सेक्टर-36 के एफ ब्लॉक में जगह गंदा पानी जमा हो रहा है,जिसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। एफ ब्लॉक में ही डेंगू के कई मामले सामने आए है। यही हाल अन्य सेक्टरों का भी हो रहा है। जिसका खामियाजा निवासियों को उठाना पड़ रहा है।
जगह-जगह भरा रहता है गंदा पानी
सेक्टर 36 के निवासी सुनील प्रधान ने बताया कि सेक्टर में जगह-जगह सीवर ओवर फ्लो रही है। साथ ही एफ ब्लॉक में कई जगह जलभराव की स्थिति है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है,जिससे डेंगू की बीमारी पैर पसार रही है। उन्होंने बताया कि एफ ब्लॉक में भी डेंगू के मामले सामने आए है, इसके बाद भी अभी तक स्वास्थ्य और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की टीम फागिंग और समस्या के निवारण के लिए नहीं आई है। जबकि, सेक्टर पी थ्री के निवासी एडवोकेट आदित्य भाटी ने बताया कि सेक्टर के अंदर पानी की टंकी बनी हुई है। यहां से पूरे सेक्टर में पीने का पानी की सप्लाई होती है। इसके कारण पूरे एरिया में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सेक्टर में पूरी तरह से मच्छरों पर अंकुश लगाने के लिए कोई फागिंग की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण हर ब्लॉक में लोग बीमार हो रहे है। बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे है। उधर डेल्टा 2 आरडब्ल्यूए के महासचिव आलोक नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अनदेखी के कारण लोगों की स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। पानी निकासी के कोई इंतजाम नहीं है, नालियों में पानी जमा रहता है। जिसकी वजह से मच्छर पनप रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *