“बगहा में 9 आंगनबाड़ी सहायिकाएं हटीं, लापरवाही और अनुपस्थिति पर कार्रवाई “

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की सिफारिश पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने 9 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को उनके पद से हटा दिया है। ये सहायिकाएं बिना अनुमति के लंबे समय से अनुपस्थित थीं और अपना काम ठीक से नहीं कर रही थीं। इनसे पहले स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिला।

इन सहायिकाओं को हटा दिया गया: आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 146, 167, 124, 122, 107, 120, 12, 09 और 77 की सहायिकाओं को हटाया गया। इन केंद्रों की सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिका ने अनुपस्थिति और काम में लापरवाही की शिकायत की थी। जांच में लापरवाही के सबूत मिलने पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

आगे से किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही नहीं सहन की जाएगी। जो भी इसमें शामिल होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *